Breaking News

काशीपुर : 24 घंटे में कूंडा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, लाही के 234 कट्टों समेत दो गिरफ्तार

काशीपुर । नई अनाज मंडी से एक व्यापारी की दुकान से चोरी गये 234 लाही के कट्टों को 24 घंटों के भीतर कूंडा थाना पुलिस ने बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने आज कूंडा थाने में खुलासा करते हुए बताया कि बीते रोज नवीन मंडी सर्वेश कुमार की दुकान के सामने टिन शेड में लाही 260 कट्टों की चोरी की सूचना मिली। पुलिस ने चोरी की घटना के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दुकान से एक नीले रंग की ट्रैक्टर ट्राली में लाही के कट्टे लादकर मंडी से बाहर आते दिखाई दिये।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों विजय पुत्र टीकाराम निवासी शिवराज पुर पट्टी व रईस उर्फ भूरा पुत्र शफीक अहमद निवासी कानूनगोयान काशीपुर को गिरफ्तार किया है। चोरी गये लाई के कट्टे सुरेंद्र वर्मा निवासी कूंडा फार्म के घर ट्रैक्टर ट्राली समेत बरामद किए गए। जिसमें 50 कट्टे ट्राली में व 184 कट्टे स्टोर में रखे थे।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी का माल बरामद करने वाली पुलिस टीम में एस ओ कूंडा विनोद फर्त्याल, उपनिरीक्षक विजेन्द्र कुमार कांस्टेबल विजय डसीला देवेन्द्र कुमार समीर चौहान शाहिद हुसैन ललित जोशी आदि शामिल रहे।

बरामद माल ट्रैक्टर ट्राली संख्या यू के 06 के 2879 व 234 लाई के कट्टे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर : रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, कोसी नदी किनारे पुछड़ी बस्ती में मस्जिद–मदरसे–मजारें तक किए गए ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 दिसंबर 2025) देहरादून/नैनीताल। रामनगर पालिका क्षेत्र से …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-