Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :प्रभु बिहार में एक ही परिवार के छह लोगों तथा एक मनोरोग चिकित्सक समेत 27 पॉजिटिव मामले

काशीपुर । नगर की एक कालोनी में कोरोना के दस लोगों  समेत 27 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। एक मनोरोग चिकित्सक और तीन गर्भवती महिलाएं भी इनमें शामिल हैं।

कोरोना नोडल अधिकारी डा अमरजीत साहनी ने बताया कि प्रभु बिहार के एक ही परिवार के छह लोग पति-पत्नी भाई भाभी और माता पिता कोरोना संक्रमित निकले हैं । प्रभु बिहार में ही एक महिला 46 वर्षीय, 31 और 24 वर्षीय युवक 55 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित आये हैं ।प्रभु बिहार में कैंप लगाया गया था जिसमें 56 लोगों का टेस्ट हुआ था।

कानूनगोयान से 29 वर्षीय, 54 वर्षीय 18 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है ।दुर्गा कालोनी की 20 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय व्यक्ति एक कपंनी के तीन कर्मी, वैशाली कालोनी से 24 वर्षीय युवक, शिवलालपुर में 17 वर्षीय युवक, मौ बांसफोड़ान की तीन गर्भवती महिलाएं 25,20 और 22 वर्षीय, टांडा उज्जैन में 20 वर्षीय युवक, विजयनगर से 32 वर्षीय महिला, गिरिताल की 22 वर्षीय युवती, एक मनोरोग चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित आये हैं ।

डा अमरजीत साहनी ने बताया कि 162 सैंपल 15 अगस्त को लिये गये थे जिसमें 27 पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर : रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, कोसी नदी किनारे पुछड़ी बस्ती में मस्जिद–मदरसे–मजारें तक किए गए ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 दिसंबर 2025) देहरादून/नैनीताल। रामनगर पालिका क्षेत्र से …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-