Breaking News

भालू के हमले में युवक घायल, मवेशी चराने जंगल गया था

@शशांक राणा

थराली । जंगल में मवेशियों को चुगान करवा रहे एक युवक पर भालू ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल घायल का नारायणबगड़ सरकारी अस्पताल में युवक का उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ के सैनार गांव का 25 वर्षीय मनोज सिंह गुरुवार दोपहर को गांव के जंगल में अंय साथियों के साथ मवेशी चराने गया था। जहां भालू ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। मनोज के चिल्लाने पर साथी युवकों द्वारा शोर मचाने पर भालू मनोज को छोड़ कर भाग खडा हुआ। भालू के हमले में मनोज के सिर ,मुंह ,सीने तथा बाहें जख्मी हुए हैं। घायल युवक को पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया। डा नवीन चन्द्र डिमरी ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-