Breaking News

हादसा :गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत, एक घायल एक लापता

@शशांक राणा 

रुद्रप्रयाग।  गौरीरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से 5 किमी दूर भटवाड़ी सेन के पास एक स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन में 4 लोग सवार थे। जिनमें दो की मौत हो गई है जबकि एक घायल और एक अभी लापता बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर  मंदाकिनी नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें  चार लोग सवार थे। एक व्यक्ति अर्जुन सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नारी गांव वाहन से बाहर छिटक गया और सुरक्षित बच गया हालांकि घायल होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस हादसे में मीनाक्षी सजवाण पुत्री गजेंदर सिंह (22) नारी गाँव की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीँ अलका असवाल ( 27) को रुद्रप्रयाग हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी मौत हो गयी। चौथे व्यक्ति राकेश रावत पुत्र मोहन सिंह 40 वर्ष निवासी नारी गाँव  खाई मे गिर गये। वह अभी लापता बताये गये हैं।

मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है लापता व्यक्ति को ढूढ़ने के प्रयास चल रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-