Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :राजकीय चिकित्सालय की चार आशा कार्यकर्तियों समेत छह लोग कोरोना संक्रमित आये

काशीपुर । राजकीय चिकित्सालय की चार आशा कार्यकर्तियों  सहित छह लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं । इनके सैंपल पांच अगस्त को लिये गये थे। एनसीडीसी से आज इनकी रिपोर्ट आयी है।

कोरोना नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय की आशा कार्यकर्तियों प्रभु बिहार निवासी 30 वर्षीय, कटरामालियान निवासी 40 वर्षीय, सुभाषनगर निवासी 41 वर्षीय तथा प्रभात कालोनी निवासी 39 वर्षीय महिला हेल्थ केयर कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।

उधर प्रगति बिहार निवासी 32 वर्षीय युवक और कटोराताल निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है ।स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को कोविड-19 उपचार भेज दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-