Breaking News

स्थापना दिवस पर विशेष : दूरदर्शन उत्तराखंड की प्रगति यात्रा पर एक नजर

@शब्द दूत ब्यूरो

दूरदर्शन उत्तराखंड आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। 15 मई 2001 को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी  के विशेष प्रयास से दूरदर्शन के अंतरिम स्टूडियो का शिलान्यास देहरादून जिले के रायपुर विकासखण्ड का मुख्यालय भवन खाली कर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री द्वारा किया गया था। इस अंतरिम केंद्र का द्रुत गति से निर्माण हुआ और 12 अगस्त 2001 को इसके अंतरिम स्टूडियोज का शुभारंभ पुनः देश की सूचना और प्रसारण मंत्री श्रीमती (स्व) सुषमा स्वराज द्वारा किया गया था।

उस समय इस केंद्र पर कार्यक्रमो का निर्माण होता था जिनका प्रसारण दूरदर्शन केंद्र लखनऊ द्वारा किया जाता था। इसके लिए सप्ताह में आधे घंटे के तीन कार्यक्रम दूरदर्शन केंद्र देहरादून बनाकर भेजता था।

यात्रा चलती रही और केंद्र पर अर्थ स्टेशन भी स्थापित हो गया लेकिन इसका अपना प्रसारण आरंभ नहीं हो पाया था। हालांकि पहली जून 2006 से केंद्र ने अपना एक घंटे का प्रसारण शुरू किया था। तत्पश्चात 2007 से दो घंटे का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक शुरू हुआ।

इसके बाद इस केंद्र की किसी ने सुध नहीं ली। 2006 में प्रदेश के मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्रों की स्थापना के लिए शहर के बीचोंबीच जमीन आवंटित की जिसपर नए भवन का निर्माण कार्य 2006 से शुरू किया गया था लेकिन कतिपय कारणों से इस में विलंब हुएऔर 2016 में यह भवन तैयार हो सका।

लेकिन केंद्र का प्रसारण 2 घण्टे ही सप्ताह के पांच दिन रहा। 2017 में जाकर केंद्र से 15 मिनट का एक प्रादेशिक समाचार बुलेटिन शुरु हुआ।

09 मार्च 2019 को इस केंद्र के प्रसारण को डीडी फ्री डिश पर जोड़ा गया और केंद्र ने 06 घंटे प्रतिदिन का कार्यक्रम आरम्भ किया। इस केन्द्र को डीडी उत्तराखंड का नाम भी दिया गया।

पहली अप्रैल 2020 से केंद्र पर डीडी उत्तराखंड की 24×7 सैटेलाइट सेवाएं शुरू की गयी थी जिसमें 6 घंटे केंद्र का स्थानीय प्रसारण होता था और शेष समय डीडी न्यूज प्रसारित किया जाता था लेकिन 15 जुलाई 2020 से केंद्र ने 24 घण्टे अपना प्रसारण शुरू कर दिया है।

अभी तक केंद्र के प्रसारण को डीडी फ्री डिश पर प्रसारित किया जाता है लेकिन अन्य प्राइवेट डीटीएच पर इसका प्रसारण शुरू नहीं हो सका है।

क्या कहते हैं दूूरदर्शन उत्तराखंड के केन्द्र प्रभारी कार्यक्रम निदेशक सुभाष थलेड़ी 

सरकार के प्रयासों की वजह से दूूरदर्शन उत्तराखंड ने उत्तरोत्तर प्रगति की है। सरकार राज्य की इस प्रसारण सेवा को लेकर गंभीर है। राज्य की उभरती हुई प्रतिभाओं को आगे लाने और विकास के नये आयाम स्थापित करते उत्तराखंड की तस्वीर को देश विदेश में दिखाने के लिए दूरदर्शन उत्तराखंड हमेशा तत्पर है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-