Breaking News

ब्रेकिंग :निजी अस्पताल के कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाई

@राहुल सक्सैना

केलाखेड़ा । एक निजी अस्पताल के युवा कर्मी ने रात्री में ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचनाा पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

केलाखेड़ा के ग्राम रामनगर में स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में कार्यरत 22 वर्षीय युवक सोनू ने अस्पताल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बाजपुर के  ग्राम हजीरा का निवासी था। मृतक के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह यहाँ अपनी दादी और चाचा के साथ रहता था।

आज सुबह उसका शव सबसे पहले अस्पताल के सफाई कर्मचारी ने देखा। मृतक  सोनू के चाचा महिपाल ने बताया कि सोनू कल 1 बजे खाना खा कर अस्पताल आया था दादी से यह कहकर की कल मैं जल्दी ही आ जाऊंगा। बहरहाल अभी आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-