Breaking News

काशीपुर : संविदा पर कार्यरत नर्सेज को नियमित किया जाय, भर्ती के लिए परीक्षा प्रक्रिया से अनुभवी नर्सों को नुकसान :दीपिका शर्मा

काशीपुर ।  उत्तराखंड सरकार द्वारा नर्सेज की भर्ती में चयन प्रक्रिया को  लेकर कार्यरत नर्सेज ने अनुचित बताया है।

 एच एम नर्सेज संघ की अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने यहाँ बताया कि विगत कई वर्षों से राज्य के सरकारी चिकित्सालयों में तमाम नर्स अल्प वेतन में अपनी सेवाएं दे रही है। जबकि नई भर्तियां लिखित परीक्षा के माध्यम से कराये जाने की प्रक्रिया सरकार करने जा रही है। लिखित परीक्षा में फ्रेशर आयेंगे जो कि प्रैक्टिकल रुप से अनुभवी नहीं होंगी। लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया में  उन्हें लाभ मिलेगा और वर्षों से कार्यरत नर्सेज इस भर्ती  प्रक्रिया में कम आ पायेंगी।

कोविड-19 महामारी के दौरान वर्तमान में संविदा पर कार्यरत एनएचएम नर्सेज ने अपनी महत्वपूर्ण सेवायें दी है। दीपिका शर्मा ने कहा कि नर्सेज की नियुक्ति मेरिट के आधार पर की जाये। साथ ही कोविड-19 महामारी में जो नर्स अपनी सेवाएं दे रही है उन्हें नियमित किया जाये। सेवारत होने की वजह से वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पायेंगी। ऐसे में उनके साथ न्याय नहीं होगा। इस प्रक्रिया को अगर लागू किया गया तो जिन्हें अनुभव होगा वह पीछे छूट जायेंगे और अनुभव हीन आगे। इससे सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-