Breaking News

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने देखे श्री राम मंदिर शिलान्यास के ऐतिहासिक और गौरवशाली पल:मनीष वर्मा

देहरादून । भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे विश्व के करोड़ों लोगों की आस्था को आज बल मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू आराध्य देव श्री राम के मंदिर निर्माण का जो संकल्प लिया था वह आज पूरा हो गया। श्री वर्मा ने कहा विश्व के पटल पर भारतीय आध्यात्मिक शक्ति का जो परिचय प्रधानमंत्री मोदी ने कराया है उस पर हर किसी को गर्व है।

भाजपा नेता मनीष वर्मा ने कहा कि आज पूरे देश के नागरिकों के लिए भक्ति के साथ ये भावुकता के पल है। उन्होंने कहा कि उन कारसेवकों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया जिन्होंने अपने प्राण गंवा दिये। श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भी इस ऐतिहासिक और गौरवशाली पलों की बधाई दी है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-