Breaking News

काशीपुर :नाले में युवक का सड़ा गला शव मिला, पुलिस मौके पर

काशीपुर । बाइस वर्षीय युवक का सड़ा गला शव यहाँ बड़ी बरखेड़ी गांव में एक नाले में मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक पिछले तीन चार दिनों से घर से लापता था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कुलदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक का शव सड़ी गली अवस्था में है उसमें कीड़े पड़े हैं। इससे लगता है कि उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हो गई है। 

पुलिस के मुताबिक अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि युवक की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हल्द्वानी में उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्रदर्शित होगी शॉर्ट फिल्म ‘ऐना’, 50 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में बना चुकी है पहचान, पहाड़ की संवेदनाओं और पलायन की पीड़ा पर्दे पर जीवंत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2026) हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-