Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :आशा कार्यकर्ती की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लिया सैंपल

काशीपुर । सर्वे कर घर लौटी आशा कार्यकर्ती की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने मृतका का सैंपल ले लिया है जिसकी रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है । काशीपुर में इससे पहले भी एक आशा कार्यकर्ती की मौत हो गई थी। 

डा शांतनु सारस्वत ने बताया कि गुलजारपुर  क्षेत्र निवासी 51 वर्षीय महिला आशा कार्यकर्ती के पद पर कार्यरत थी। रोज की तरह वह सर्वे ड्यूटी में थी।  आज दोपहर में जब वह घर पहुंची तो चक्कर खाकर गिर पड़ी । परिजन उन्हें तत्काल नव्या अस्पताल लेकर आये लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया ।

आशा कार्यकर्ती की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया । तत्काल मृतका का सैंपल लेकर भेजा जा चुका है। जिसकी रिपोर्ट चिकित्सक के मुताबिक देर रात तक आ जायेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आधी रात पीएम मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून का ऐलान; 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-