Breaking News

मंदिर और गुरुद्वारे रोड पर पशुवधशाला के निर्माण से ग्रामीणों में रोष, डीएम को जांच सौंपी

केलाखेड़ा(राहुल सक्स्सैना) । शिव मंदिर व गुरूद्वारे रोड पर पुनः पशुवधशाला के निर्माण शुरू होने से गांववासियों में भारी आक्रोश है। बता दें कि कि पहले भी यहाँ पशुवधशाला का निर्माण रूकवा दिया गया था। इधर 19 जून से पुन: निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने भाजपा नेता रविन्द्र बजाज के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। 

लंकुरा सरकङी ग्राम के मध्य पशुवधशाला को लेकर  भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र बजाज  ने ग्रामवासियों की ओर से मुख्यमंत्री को बताया कि पशुवधशाला का विरोध किया जा रहा है ।जिस पर  मुख्यमंत्री  के वरिष्ठ सचिव ने डी एम उधम सिंह नगर को जांच के लिए निर्देशित किया है। इस निर्णय से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-