Breaking News

हीरा सिंह राणा को टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिये श्रद्धांजलि देगी ‘रंगभूमि’

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। पिछले एक पखवाड़े में ही उत्तराखंड की व्यथा-कथा को लोक साहित्य और गीतों के जरिये अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले दो पुरोधाओं हीरा सिंह राणा और जीत सिंह नेगी के निधन से समूचा प्रदेश स्तब्ध है। गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली के इन दो नायाब हीरों के चले जाने से दोनों बोलियों के एक युग का अंत हो गया है।

हीरा सिंह राणा जी को उनके ठेठ पहाड़ी बिम्बों-प्रतीकों वाले गीतों के लिए जाना जाता है। कुमाऊंनी बोली के लिए किए गए राणा जी के प्रयासों को याद करते हुए स्वर्गीय राणा जी के पितृभोज दिनांक 23 जून, 2020 को सांय 5.00 बजे टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिये समाज के सक्षम राजनीतिक, सामाजिक और संस्कृतिकर्मी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

टेलीकांफ्रेंसिंग में हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, माता मंगला, अध्यक्ष-हंस फाउंडेशन, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, फिल्म अभिनेता और सांसद राज बब्बर के अतिरिक्त मनीष खंडूड़ी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, शौर्य डोभाल, इंडिया फाउंडेशन, तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रामशरण नौटियाल उपस्थित रहेंगे।

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण , घनानंद, उपाध्यक्ष-उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य कला परिषद भी टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिये स्वर्गीय राणा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल, पवनदीप, अभिनेता हेमंत पांडे तथा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व भविष्यनिधि आयुक्त वीएन शर्मा, स्वर्गीय हीरा सिंह राणा की पत्नी श्रीमती विमला राणा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव हरिपाल रावत भी टेलीकांफ्रेंसिंग में उपस्थित रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा को दिल्ली-एनसीआर के सांस्कृतिक पहरुओं की बिरादरी रंगभूमि की ओर से आयोजित किया जा रहा है। संस्था के संयोजक कैलाश चंद्र द्विवेदी, अनिल कुमार पंत और वेद भदोला भी इस टेलीकांफ्रेंसिंग में प्रतिभाग करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-