Breaking News

काशीपुर :आनंद बिहार में घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी, दादी के निधन पर गये थे परिजन

काशीपुर । लॉकडाउन के चलते सन्नाटे का लाभ उठाकर अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़करकीकीमती जेवरात चोरी कर लिये। जिस व्यक्ति के घर में चोरी  हुई वह अपनी दादी के उसके पर गये हुये थे। दिवंगत दादी नई सब्जी मंडी के पास रहती थी खास बात यह है कि आज 16 अप्रैल को गृहस्वामी का विवाह भी होना था जिसे लॉकडाउन के चलते स्थगित कर दिया गया था। 

 संजय स्व.महेंद्र सिंह आंनद विहार, गिरीताल के पास किराए पर पिछले 4 साल से अपनी माता मुन्नी देवी, भाई शुभम, बहन रिया के साथ रहता है। संजय ट्रांसपोर्ट में काम करता है। सभी परिजन पिछले सोमवार को नई सब्जी मंडी पानी की टंकी के पास रहने वाली संजय की दादी के निधन में गए थे। आज सुबह जब घर लौटे तो चोरी का पता लगा। 16 अप्रैल को संजय की शादी भी तय थी। जो कि लॉकडाउन  के चलते आगे कर दी गई है।  बताया जाता है कि चोरों ने घर व आलमारी का ताला तोड़ा और जेवरात व केस लेकर फरार हो गए। चोर 2 सिलेंडर घर के दरवाजे पर ही छोड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-