Breaking News

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

@शब्ददूत डेस्क

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी बयान में इस बात की पुष्टि की गई है। साथ ही कहा गया है कि 71 वर्षीय चार्ल्स का का कोविड-19 (COVID-19) का उपचार चल रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शाही पैलेस के प्रवक्ता ने कहा कि चार्ल्स में कोरोना के शुरुआती लक्षण पाए गए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है। बता दें कि दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण फैल चुका है। उधर, कोरोना वायरस से ब्रिटेन में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 8 हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए देश में तीन सप्ताह के लॉकडाउन (बंद) की घोषणा पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि भूमिगत ट्रेनों में व्यस्त समय में मंगलवार को काफी भीड़ बनी रही। लोग सीमित सेवा संचालन का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं। जॉनसन ने कम से कम तीन हफ्तों के लिए लोगों की आवाजाही पर सबसे सख्त रोक लागू किए थे। जॉनसन ने टेलिविज़न पर देश के नाम अपने संबोधन में कहा, ‘आपको घर पर रहना चाहिए.’ उन्होंने साथ ही पुलिस को आदेश लागू करने के लिए अधिकार भी दिये।

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री गैंट शैप्स ने एक ट्वीट करके लोगों को जितना संभव हो घर पर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘इस तरह से भरी हुई गाड़ियों की तस्वीरें देखने से चिंता हा रही है। उन्होंने कहा, ‘हम महत्वपूर्ण सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए सीमित सेवा में ट्रेनें शुरू करने के लिए ट्रेन ऑपरेटरों के साथ काम कर रहे हैं, ताकि वे सुरक्षित रहें।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:निगम पार्षदों में आक्रोश, एमएसडब्ल्यूएम कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग **महापौर दीपक बाली के समर्थन में एकजुट हुए सभी पार्षद, बोर्ड बैठक में ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव लाने की घोषणा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 नवंबर 2026) काशीपुर। एमएसडब्ल्यूएम कंपनी द्वारा नगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-