Breaking News

कला और मनोरंजन :अस्सी के दशक के गायक मोहन मनराल एक बार फिर से मैदान में

 

@शब्ददूत ब्यूरो

नई दिल्ली। नए कलाकारों के ताबड़तोड़ संगीत और रीमिक्स के बीच 80 के दशक के लोकप्रिय कुमाऊंनी गायक मोहन मनराल एक गीत ‘म्यर ददा को ब्यो छा’ लेकर आ रहे हैं। फिलहाल यूट्यूब में ‘सारंगा आर्ट्स’ के नाम से चैनल बनाकर इस गीत का टीज़र जारी किया गया है।

मोहन मनराल ने बताया कि सुप्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के विवाह के समय उन्होनें ये गीत लिखा था। जिसे अब वे अपने स्वर में पिरोकर यूट्यूब के माध्यम से दर्शकों की नब्ज़ टटोलने का प्रयास करने वाले हैं। उन्होनें कहा कि उनके पास 80 के दशक के गीतों का खजाना है। अगर दर्शक मिले तो वे भविष्य में इन गीतों को एक बार फिर बाजार में उतारने के इच्छुक हैं।

गीत के संगीतकार वीरेंद्र नेगी राही ने कहा कि मोहन मनराल जैसे पुराने गायकों का इस क्षेत्र में एक बार फिर से आना इंडस्ट्री के लिए शुभ संकेत हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-