काशीपुर । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बीती रात से काशीपुर में हैं। पिछली शाम रामनगर रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं की मीटिंग थी। इस दौरान वहाँ पहुंचे कुछ पत्रकारों को स्थानीय कांग्रेस कमेटी द्वारा तवज्जो न देने से पत्रकार आक्रोशित हैं। वहीं आज सुबह एकाएक प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस वार्ता की सूचना जारी की गई।
प्रेस कांफ्रेंस की सूचना मात्र आधे घंटे पहले देने से भी कुछ पत्रकारों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। पत्रकारों का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता क्या आनन-फानन में आयोजित की गई? या पत्रकार वार्ता के नाम पर पत्रकारों से मजाक किया गया। बहरहाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता महज मजाक बन कर रह गई। इस संबंध में कुछ पत्रकारों ने मीडिया सेंटर के अध्यक्ष से भी बात कर अपना आक्रोश जताया है।