इकबालपुर । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज गन्ना किसानों की समस्या खेत में जाकर उठायी। अपनी फेसबुक पोस्ट पर हरीश रावत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज अभी बड़ी संख्या में मुझको इकबालपुर चीनी मिल सेवित क्षेत्र के किसान मिले, उनका वर्तमान और पुराना भुगतान भी लंबित पड़ा हुआ है, किसानों का हौंसला टूट रहा है। यदि सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया, तो फिर इकबालपुर चीनी मिल के आगे बैठने के अलावा कोई रास्ता नहीं रहेगा।

Check Also
कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal