Breaking News

काशीपुर :गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत

काशीपुर । गोली लगने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव यहाँ रेलवे क्रासिंग से आगे पटरियों के पास मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। जिस शस्त्र से गोली लगी है वह भी घटनास्थल पर ही पड़ा मिला। इससे पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्री लगभग नौ बजे कुछ लोगों ने चीमा चौराहा रेलवे क्रासिंग से थोड़ा आगे एक व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त सतेन्द्र सिंह पुत्र विचित्र सिंह निवासी दभौरा मुस्तकम काशीपुर( आयु 38)  के रूप में हुई है। हालांकि हाल में वह यहाँ काशीपुर में टीचर्स कालोनी में किराये पर रहता था। 

पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया है। जहाँ पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि मृतक पर कर्जा था जिस वजह से वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :सीएम युवा विद्यार्थी संवाद में पहुंचे युवाओं से बोले मुख्यमंत्री धामी—बड़े सपने देखिए, मेहनत और आत्मविश्वास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है, मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में नजर आये पुष्कर सिंह धामी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 सितंबर 2026) काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-