Breaking News

ब्रेकिंग : राशिम हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

काशीपुर । बीते रोज अल्लीखाँ की खालिक कालोनी में हुये राशिम हत्याकांड का आज पुलिस ने एक दिन बाद ही खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।एएसपी राजेश भट्ट ने आज कोतवाली में इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पूर्व मृतक का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में राशिम की हत्या कर दी गई। एएसपी के अनुसार मृतक स्वयं नशे का आदि था तथा अभियुक्त भी नशे के आदि हैं।

पकड़े गए अभियुक्त शादाब पुत्र नियाजुद्दीन निवासी रहमत शाह बाबा की मजार तथा मौ परवेज उर्फ सोनू कालिया पुत्र अफजाल निवासी झंडू वाला मजार के पास हैं। दोनों अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि कि 7 फरवरी को उन्होंने राशिम को नशे के लिए बुलाया और खेत में ले जा कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चाकू हत्यारों के खून सने कपड़े व मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का आपराधिक इतिहास रहा है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वीआईपी कार्यक्रमों में मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार: सुरक्षा के नाम पर पत्रकारिता का अपमान कब तक?बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026) आमंत्रित करने के बाद कवरेज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-