Breaking News

काशीपुर : कांग्रेस से निष्कासित मनोज राय मिले हरीश रावत से,

काशीपुर । कांग्रेस से निष्कासित नेता मनोज राय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर अपने निष्कासन को अवैधानिक बताया। 

बीते रोज रामनगर रोड स्थित एक होटल में हरीश रावत पहुंचे थे। जहाँ मनोज राय ने उनसे मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को बताया कि उनका निष्कासन अनुशासन कमेटी की संस्तुति के बिना किया गया। मनोज राय ने बताया कि श्री रावत ने इस बारे में हाईकमान से बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि निष्ठावान कांग्रेसी और उनके समर्थकों को कुछ लोगों द्वारा दरकिनार किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-