Breaking News

काशीपुर : कार्यकर्ता एकजुट होकर 2022 में भाजपा को पुनः सत्तासीन करने का संकल्प लें

बंशीधर भगत काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते हुये 

काशीपुर /जसपुर । काशीपुर पहुंचे बंशीधर भगत का आतिशबाजी और बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। अनुशासन ही पार्टी को मजबूत करता है।  2022 में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा से सत्तासीन करने के लिए वह प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान करते हैं। श्री भगत आज अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कुमाऊं के दौरे पर काशीपुर और जसपुर में  आयोजित अपने स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना होगा।

श्री भगत ने कहा कि सरकार और संगठन में सभी को पूरा तालमेल देखने को मिलेगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक सभी कार्यकर्ताओं की सुनेंगे। वह स्वयं कार्यकर्ताओं के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। लेकिन कार्यकर्ता अपनी बात को अनुशासन के दायरे में रहते हुए रखेंगे। पहले क्या था इसे मुझे कोई मतलब नहीं है। अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जसपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत समारोह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत  ने कहा कि अध्यक्ष और विधायक सभी अस्थाई पद होते है। वे अब भी अध्यक्ष से पहले खुद को कार्यकर्ता ही मानते हैं। कार्यकर्ताओं को अपनी शक्ति का अहसास होना चाहिए। हम सभी को एकजुट संकल्पबद्ध होकर नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करना है। उन्होंने कहा कि वह किसान परिवार से हैं।  उनका मुख्य उद्देश्य जनसेवा है।

त्रिवेंद्र सरकार की तारीफ करते हुए बंशीधर ने कहा कि सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। हमें संगठन में रहते हुए सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है।

काशीपुर में लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के आगमन पर उनका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता,मंडी समिति अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह बग्गा, राम मेहरोत्रा,मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक खिलेंन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल   भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा गिरीश चन्द्र तिवारी, अभिषेक गोयल, सर्वेश शर्मा शशि, इंतजार हुसैन, पार्षद वैशाली गुप्ता, राजदीपिका मधुर, सीमा चौहान रीति नागर, योगेश सैनी, तेजा बिष्ट कल्पना बिष्ट समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत किया। 

 

 

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-