Breaking News

काशीपुर : खुदकुशी के इरादे से निकली विवाहिता को परिजनों को सौंपा

काशीपुर । खुदकुशी करने के इरादे से घर से निकली विवाहिता को सूचना मिलने पर पुलिस ने पकड़ लिया और परिजनों के हवाले कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बैलजुड़ी निवासी एक विवाहिता का शाम को अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज होकर विवाहिता खुदकुशी के इरादे से घर से निकल गयी। इसी बीच किसी ने पुलिस को आपातकालीन नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस तुरंत हरकत में आयी और विवाहिता की तलाश शुरू कर दी। मुंशीराम चौराहे पर एक औषधालय के समीप विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया और कोतवाली ले आयी। बाद में परिजनों को बुलाकर उन्हें समझा बुझाकर सौंप दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-