Breaking News

करवा चौथ से पहले काशीपुर में लगा फैशन का महाकुंभ, ‘वोग वोल्ट’ प्रदर्शनी का आगाज

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2026)

काशीपुर। करवा चौथ और दीपावली के त्योहारों से पहले काशीपुर में फैशन, कपड़ों, आभूषणों और साज-सज्जा के नवीनतम ट्रेंड्स से सजी दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘वोग वोल्ट’ का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन काशीपुर के महापौर दीपक बाली और उनकी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी उर्वशी दत्त बाली ने विधि-विधान से किया। प्रदर्शनी में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

करवा चौथ और दीपावली के मद्देनजर आयोजित इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों से आए डिजाइनर्स ने अपने आकर्षक उत्पादों और नवीनतम कलेक्शन को प्रस्तुत किया है। यहां महिलाओं को एक ही स्थान पर कपड़ों, फुटवियर, ज्वेलरी और घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी का अवसर मिल रहा है।

देशभर के 47 डिजाइनर्स के कलेक्शन आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी की खासियत यह है कि इसमें देशभर के 47 नामी डिजाइनर्स अपने उत्पादों के साथ शामिल हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लुधियाना, देहरादून, नोएडा और हल्द्वानी सहित विभिन्न शहरों के डिजाइनर्स ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉल्स पर महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधानों से लेकर आधुनिक फैशन के परिधानों तक की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

जयपुर के हैंडलूम परिधान और काशीपुर की सोनल गोयल द्वारा प्रस्तुत चांदी के खूबसूरत आभूषण विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा ट्रेंडी कपड़े, फुटवियर, ज्वेलरी, फैशन एक्सेसरीज और घर की साज-सज्जा से संबंधित उत्पाद भी प्रदर्शनी में उपलब्ध हैं।

आम बजट को ध्यान में रखी गई कीमतें

प्रदर्शनी की आयोजक रोमा अरोरा और उनकी पुत्री तविषा चड्ढा ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्पादों की कीमतें आम लोगों के बजट को ध्यान में रखकर निर्धारित की गई हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को देशभर के डिजाइनर्स के नवीनतम फैशन और डिजाइन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें खरीदारी के लिए बड़े महानगरों का रुख न करना पड़े।

गौरतलब है कि रोमा अरोरा और तविषा चड्ढा की मां-बेटी की जोड़ी ने अगस्त में भी काशीपुर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया था, जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला था। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार भी प्रदर्शनी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

महापौर दीपक बाली ने की खरीदारी की अपील

प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर महापौर दीपक बाली और उर्वशी दत्त बाली ने शहर तथा आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं से प्रदर्शनी में पहुंचकर इसका लाभ उठाने और अपनी पसंद के उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की।

आयोजक रोमा अरोरा ने काशीपुर की महिलाओं के उत्साह और फैशन के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अच्छी भागीदारी से देशभर से आए डिजाइनर्स भी उत्साहित हैं।

करवा चौथ और दीपावली की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए आयोजित यह प्रदर्शनी स्थानीय महिलाओं के लिए नवीनतम फैशन, पारंपरिक परिधानों और आकर्षक आभूषणों को एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने का अवसर लेकर आई है। 21 और 22 अक्टूबर को लग रही इस प्रदर्शनी  में 47 डिजाइनर्स के कलेक्शन, परिधान, ज्वेलरी, फुटवियर और होम डेकोर हैं। प्रमुख आयोजकों रोमा अरोरा और तविषा चड्ढा ने कहा है कि इस प्रदर्शनी में आकर महिलाओं को निराश नहीं होना पड़ेगा।

Check Also

द्रोणासागर में बाबा नीम करौली महाराज की प्रतिमा का अनावरण, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, महापौर दीपक बाली व विधायक चीमा ने की पूजा-अर्चना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्टूबर 2026) काशीपुर। गुरु द्रोणाचार्य की ऐतिहासिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-