Breaking News

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में सेवा संकल्प अभियान “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम आयोजित, अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्ति का साधन है: रेनू अधिकारी

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर 2026)

रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में  सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमिता विकास परिषद की अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और तकनीकी ज्ञान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि अनुशासन ही लक्ष्य की प्राप्ति का साधन है।

रेनू अधिकारी ने कहा कि देश की बागडोर युवाओं के हाथों में है। विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने सशक्त बेटियों, मजबूत किसानों और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने वाले युवाओं को देश की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान और आधुनिक नवाचारों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये प्रयास भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी और मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने कुमाऊंनी संस्कृति से ओत-प्रोत सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भूमिका, अंकिता, दिव्या और बबली की प्रमुख भागीदारी रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध, चित्रकला, भाषण और योग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में शिवानी, हिमानी, अभिलाषा, साक्षी, प्रियांशु, ममता, काजल, ललिता, यमुना और सारांश प्रमुख रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सपनों का भारत तभी साकार हो सकता है, जब उसके निर्माण के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं और प्रत्येक व्यक्ति निष्ठा, ईमानदारी तथा पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. बिमला सिंह ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरिश्चंद्र जोशी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निर्मला रावत ने किया।

इस अवसर पर डॉ. हीरा सिंह भाकुनी, डॉ. नीमा पंत, डॉ. हरेश राम, कविंद्र प्रसाद, दीप्ति, कुंदन, गणेश, कमलेश और भारती सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर एफआईआर कराने के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमाई

🔊 Listen to this अल्मोड़ा। पति-पत्नी और वो की लड़ाई इस बार सियासत से जुड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-