Breaking News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजा

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अक्टूबर 2026)

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित एसआईटी मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच करेगी। वहीं, मंत्री के पति से संबंधित वायरल ऑडियो को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार रात देहरादून की कैंट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में उन्होंने प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, दस्तावेजों पर कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें एक कंपनी के निदेशक पद से हटाने और एक अन्य महिला के साथ मिलकर उनकी हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप शामिल किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने पति के पहले से विवाहित होने और विवाहेत्तर संबंध होने की बात भी शिकायत में कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसआईटी प्रभारी एसपी देहात जया बलोनी के अनुसार, जांच टीम प्रकरण से संबंधित जानकारियां जुटाने के साथ ही आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर रही है। मंत्री का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले से जुड़े वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसकी प्रामाणिकता और उससे संबंधित तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Check Also

सावधान :अस्पतालों और डॉक्टरों के विज्ञापनों पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सख्ती, नैतिक दिशानिर्देश लागू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2026) नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-