Breaking News

प्रयागराज में संगम की रेती पर नौवां वीर हुतात्मा तर्पण संपन्न, राष्ट्र और धर्म के रक्षकों को दी श्रद्धांजलि

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2026)

प्रयागराज। राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर हुतात्माओं की स्मृति में प्रयागराज के रामघाट, दारागंज में सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पितृपक्ष के अवसर पर आयोजित नौवें वीर हुतात्मा तर्पण में ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति और राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

माँ भगवती वैदिक शिक्षण शोध जनसेवा संस्थान, कृतज्ञ संस्थानम्, नैतिक धार्मिक संस्कृत शिक्षा भारत तथा श्री बज्रांग आश्रम देवली प्रतापपुर, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के संयोजक, संस्थाओं के संस्थापक-अध्यक्ष एवं गुरुकुल संचालक आचार्य धीरज द्विवेदी ‘याज्ञिक’ ने बताया कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर हुतात्माओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह आयोजन पिछले नौ वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि राष्ट्र और धर्म के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली विभूतियों के प्रति कृतज्ञता का महायज्ञ है। उन्होंने आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के अवसर पर ऐसी दिव्य विभूतियों की आत्मिक शांति और तृप्ति के लिए तर्पण एवं श्राद्ध की परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर चाणक्य पीठाधीश्वर एवं भगवान श्री परशुराम अखाड़ा के संस्थापक पूज्य श्री सुदर्शन शरण जी महाराज प्रतिष्ठानपुरी (झूंसी) तथा पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत विक्रमानन्द गिरी जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में शहर उत्तरी के विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार पाण्डेय और पिलिखिनी के ग्राम प्रधान धीरेन्द्र कुमार मिश्र ‘बच्चन’ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजन में भगवान श्री परशुराम अखाड़ा के सचिव कृपाचार्य कृपाशंकर, प्रमोद मिश्रा, डॉ. बृजेश पाण्डेय (काल्विन अस्पताल), सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक अशोक कुमार मौर्य, बज्रांग आश्रम के महंत धर्मेंद्र नारायण (तुलसीराम), भाजपा नेता सुभाष शुक्ल, आचार्य राकेश पाण्डेय, तीर्थ पुरोहित अजय तिवारी, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभय कुमार शुक्ल, पंडित आलोक द्विवेदी, पंडित चंद्रभूषण तिवारी, वैदिक कृष्णा दुबे, सिद्धार्थ सिंह ‘गोलू’, दिलीप तिवारी, अनुराग तिवारी, बृजेश दुबे ‘बुल्ले’ और शुभ्रांशु पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की।

इस दौरान श्री ब्रजराज काव्यकला न्यास की अध्यक्ष एवं कवयित्री डॉ. ऋतु पाण्डेय ‘त्रिधा’, माँ भगवती वैदिक शिक्षण जनसेवा संस्थान की अध्यक्ष फूलकुमारी द्विवेदी, विश्व हिंदू परिषद की प्रतापपुर प्रखंड उपाध्यक्ष कंचन मिश्रा और यज्ञदत्त द्विवेदी भी मौजूद रहे। आश्रम के बटुक विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन पर सभी वीर हुतात्माओं की आत्मा की शांति, उनकी स्मृति को नमन करने और राष्ट्र के कल्याण की कामना के साथ प्रार्थना की गई।

Check Also

किच्छा नगरपालिका चुनाव का नतीजा क्या तराई के मतदाताओं का मिजाज है? 2027 के लिए भाजपा के सामने क्या संकेत?

🔊 Listen to this @विनोद भगत किच्छा नगरपालिका चुनाव का परिणाम स्थानीय राजनीति से कहीं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-