Breaking News

देहरादून :नाबालिग कांवड़ यात्री की बाइक की टक्कर से एमडीडीए के सहायक अभियंता की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम सुबह की सैर पर निकले थे राजेंद्र बहुगुणा

@शब्द दूत ब्यूरो(11 अगस्त 2026)

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत राजेंद्र बहुगुणा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह  सुबह देहरादून के शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास से सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान कांवड़ यात्रा से लौट रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र बहुगुणा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक एक नाबालिग कांवड़ यात्री चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में जल चढ़ाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल चल रहे राजेंद्र बहुगुणा को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, राजेंद्र बहुगुणा के निधन की खबर मिलते ही एमडीडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और परिचितों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया।

राजेंद्र बहुगुणा मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल के बालोडी गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में देहरादून के शास्त्रीनगर में रह रहे थे। परिचितों के अनुसार उनका स्वभाव बेहद मिलनसार, हंसमुख और जिंदादिल था। अपने सहज व्यवहार के कारण वह सहकर्मियों और परिचितों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
सड़क हादसे में उनके असमय निधन से परिवार, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-