Breaking News

काशीपुर में कारोबारी परिवार पर बैंक धोखाधड़ी का मुकदमा, अनूप अग्रवाल समेत पत्नी और बेटे पर करोड़ों हड़पने का आरोप

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मई 2026)

काशीपुर।  एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में आरके फ्लोर मिल के डायरेक्टर अनूप अग्रवाल, उनकी पत्नी रेनू अग्रवाल और पुत्र अमोल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीनों ने बैंक से लिया गया करोड़ों रुपये का व्यवसायिक ऋण हड़प लिया और बैंक को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, डिजाइन सेंटर के पास स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैसर्स आरके अग्रवाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वर्ष 2016 में व्यापार के लिए लगभग 12.50 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। बैंक का दावा है कि वर्तमान में यह खाता एनपीए घोषित हो चुका है और ब्याज सहित करीब 14 करोड़ रुपये की देनदारी बकाया है।

बैंक प्रबंधन के मुताबिक, ऋण की वसूली के लिए सरफेसी अधिनियम के तहत नोटिस भेजे गए, लेकिन वे वापस लौट आए। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने जब प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया तो फैक्ट्री बंद मिली और वहां कोई स्टॉक भी मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि कंपनी के संचालक फरार हैं।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने बैंक में बंधक रखे गए स्टॉक को कथित रूप से खुर्द-बुर्द कर दिया और ऋण की राशि का उपयोग निजी कार्यों में किया। स्टॉक ऑडिट रिपोर्ट में भी प्रतिष्ठान में कोई स्टॉक नहीं मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर कारोबारी जगत में भी चर्चा तेज हो गई है।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-