Breaking News

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा: 28-29 अप्रैल को तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अप्रैल 2026)

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदलने वाला है। 26 अप्रैल को जारी 7 दिवसीय पूर्वानुमान में राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

वहीं, नैनीताल सहित अन्य जिलों में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा। मैदानी जिलों जैसे हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अनुमान है।

पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 अप्रैल को राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि इसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि से फसलों, पशुधन और आम जनजीवन को नुकसान हो सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और सुरक्षित स्थानों पर वाहन खड़े करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा, किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने, कटी हुई उपज को ढककर रखने और नियमित सिंचाई करने की सलाह दी गई है। वहीं, संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग ने सभी संबंधित विभागों और आम नागरिकों से सावधानी बरतने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Check Also

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाई: गृह सचिव शैलेश बगोली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जून 2026) देहरादून। हेमकुंड साहिब यात्रा के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-