Breaking News

हरिद्वार में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 8 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त, नोटिस के बाद प्रशासन की कार्रवाई, खादिम पहले ही समेट ले गए सामान, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल 2026)

हरिद्वार। देवभूमि के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र हरिद्वार में सरकारी भूमि पर बने एक अवैध ढांचे पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गरहमीरपुर तहसील क्षेत्र के सुमन नगर में सिंचाई विभाग की भूमि पर की गई।

प्रशासन के अनुसार, संबंधित अवैध मजार को हटाने से पहले लगभग एक माह पूर्व नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के माध्यम से वहां मौजूद खादिमों से भूमि एवं निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद जब कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तब प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया।

मौके पर मौजूद जितेन्द्र सिंह (एसडीएम) ने बताया कि कार्रवाई से पहले ही खादिमों ने अपना आवश्यक सामान स्वयं हटा लिया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ध्वस्तीकरण से पूर्व सभी विधिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी कि राज्य सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 8 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि देवभूमि उत्तराखंड, विशेषकर हरिद्वार के सांस्कृतिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में करीब 600 अवैध संरचनाओं को हटाया जा चुका है, जहां कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-