@शब्द दूत ब्यूरो (21 अप्रैल 2026)
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के दो छात्र अथर्व चौधरी और निष्कर्ष चौधरी का चयन राष्ट्रीय स्तर की वुडबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम में हुआ है।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वुडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 14 से 17 मई 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष वुडबॉल प्रतियोगिता तथा 14वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में संस्थान के बीकॉम ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अथर्व चौधरी एवं निष्कर्ष चौधरी उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ी 13 मई को रुद्रपुर से राज्य टीम के साथ छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।
संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशक मंडल, प्राचार्य, शिक्षक एवं समस्त स्टाफ ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विजय के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
संस्थान लगातार शिक्षा के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप छात्र प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
