Breaking News

काशीपुर :अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी, 15 अगस्त को होगा भव्य उद्घाटन, महापौर दीपक बाली ने किया स्थलीय निरीक्षण, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अप्रैल 2026)

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज अल्ली खां चौक पहुंचकर वहाँ सौंदर्यीकरण की शुरुआत कर दी। उन्होंने बताया कि  शहर की नई पहचान देने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। आगामी 15 अगस्त के अवसर पर यहां 135 फीट ऊंचे भव्य तिरंगे की स्थापना की जाएगी। इसी क्रम में आज निगम अधिकारियों एवं क्षेत्रीय पार्षदों ने स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

महापौर दीपक बाली ने निरीक्षण के दौरान चौक के समग्र विकास, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि तिरंगे की स्थापना के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को आकर्षक रूप दिया जाएगा, जिससे यह स्थान शहर का प्रमुख आकर्षण बन सके।

महापौर दीपक बाली ने बताया कि 15 अगस्त के दिन यहां 135 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज का भव्य उद्घाटन किया जाएगा, जो न केवल देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगा बल्कि काशीपुर के गौरव को भी नई ऊंचाई देगा।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, एसएनए विनोद लाल, पार्षद पुष्कर बिष्ट, अब्दुल कादिर, राशिद फारूकी, मोनिश आशी, वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, संजय शर्मा, शाह आलम, पूर्व पार्षद फिरोज, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-