Breaking News

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026)

उधम सिंह नगर। जिले में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए गूलरभोज–दिनेशपुर क्षेत्र में एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार तड़के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये धार्मिक संरचनाएं सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थीं। लगभग तीन माह पूर्व प्रशासन द्वारा सर्वे कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे और उनसे भूमि स्वामित्व व निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था।

इसके साथ ही ठंडा नाले क्षेत्र में भी अवैध कब्जों को लेकर सिंचाई विभाग ने कार्रवाई शुरू की थी। कुछ कब्जाधारियों ने नोटिस के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से राहत नहीं मिलने पर वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और स्थगन आदेश ले आए। हालांकि, जिन धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किया गया, उन पर कोई स्थगन आदेश लागू नहीं था।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि सिंचाई विभाग की भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के बनाए गए तीन धार्मिक ढांचों को हटाकर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित लोगों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए थे।

प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की गई है और भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़ियों की मौत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-