Breaking News

काशीपुर: जयंती पर धूमधाम से निकली बाबा साहेब अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2026)

काशीपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे देश की तरह काशीपुर में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शोभायात्रा मोहल्ला टांडा उज्जैन से शुरू होकर रेलवे स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार, मोहल्ला किला, मुंशीराम चौराहा, रतन सिनेमा रोड, माता मंदिर रोड और चीमा चौराहा होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

विशेष रूप से पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के स्काउट छात्रों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा और जलपान के साथ स्वागत किया गया, जिससे आयोजन और अधिक गरिमामय बन गया।

शोभायात्रा में बाबा साहेब की डोले के साथ-साथ गुरु नानक देव, शहीद भगत सिंह, महात्मा बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, महर्षि वाल्मीकि, माता फातिमा शेख और संत गाडगे बाबा सहित अनेक महान विभूतियों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस दौरान बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर बाबा साहेब के गीतों पर लोग झूमते नजर आए। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक समानता, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

पूरे आयोजन ने काशीपुर में सामाजिक समरसता और बाबा साहेब के विचारों के प्रति लोगों की गहरी आस्था को प्रदर्शित किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-