Breaking News

काशीपुर के शिक्षाविद डॉ. आर.एस. तिवारी को डी.लिट की मानद उपाधि, ओरिसन स्कूल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

@शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026)

काशीपुर।  काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा इस वर्ष प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (D.Litt) मानद उपाधि के लिए चुने गए दो विशिष्ट व्यक्तियों में डॉ. आर.एस. तिवारी का नाम शामिल है।

ओरिसन स्कूल के प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर डॉ. तिवारी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले काशीपुर क्षेत्र के पहले शिक्षाविद बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

डॉ. तिवारी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है। उनके नेतृत्व में ओरिसन स्कूल ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि अनुशासन, संस्कार और आधुनिक शिक्षा के समन्वय में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, जिससे संस्थान की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।

इस उपलब्धि पर अभिभावकों, स्थानीय नागरिकों और शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे काशीपुर और उत्तराखंड के लिए प्रेरणादायक बताया है।

विद्यालय के प्रबंधन की ओर से एमडी नितिन वात्सल्य, मेंटर उमा वात्सल्य सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ ने डॉ. तिवारी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में संस्थान नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि डॉ. तिवारी के नेतृत्व में संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करता रहेगा और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-