Breaking News

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026)

काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर 28 मार्च 2026 को गुरुद्वारे के पीछे ईदगाह के सामने आम के बाग की ओर जाने वाले रास्ते से दो संदिग्धों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रितेश कुमार उर्फ निक्का (25 वर्ष), निवासी जसपुर और विशाल दिवाकर उर्फ कालू (24 वर्ष), निवासी आईटीआई क्षेत्र काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कोतवाली काशीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 107/2026 और 109/2026 से संबंधित 2 मोटरसाइकिलों सहित कुल 6 चोरी की बाइक बरामद की हैं।

बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर और पल्सर 150 जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं और उनसे पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस सफलता में उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, सौरभ भारती, गिरीश चंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पेट्रोल-डीजल पर कंपनियों को बड़ी राहत! केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, लेकिन क्या सस्ता होगा ईंधन?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च 2026) नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-