Breaking News

काशीपुर :बाल सुन्दरी गौशाला में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने गौ सेवा कर मनाई स्व. रामदास अग्रवाल की जयंती

@शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च 2026)

काशीपुर।  ऐतिहासिक चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुन्दरी गौशाला में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई के तत्वावधान में वैश्य समाज के अधिनायक और अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की जन्म जयंती वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने गौ सेवा कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने गौशाला में मौजूद गायों को चारा, गुड़ और फल खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वक्ताओं ने स्व. रामदास अग्रवाल के सामाजिक और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 50 वर्षों तक वैश्य समुदाय को विश्व स्तर पर संगठित और सशक्त बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वैश्य गौरव आशीष गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में गौ सेवा सर्वोच्च धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सेवा मानी जाती है। इससे मनुष्य के भीतर निस्वार्थ प्रेम, करुणा और बेजुबान प्राणियों के प्रति संवेदनशीलता का भाव उत्पन्न होता है। उन्होंने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति के लिए नियमित रूप से गौ सेवा और गौ भोजन कराने पर बल दिया।

वहीं वीर भूमि बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के एम.डी. राजीव गुप्ता ने कहा कि गौ माता की सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और दिव्य आनंद प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम भी है। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से गौ सेवा और गौ सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार गौ माता के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने वैश्य समाज की एकता और संगठन पर जोर देते हुए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संरक्षक एस.पी. गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता लोहिया, जिलामंत्री डॉ. संजीव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई, महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, बी.के. गुप्ता, मनोहर गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अमित गुप्ता, जी.के. अग्रवाल, शरद गुप्ता, मयंक गोयल, अशोक कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, करण भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 ब्रेकिंग : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, कई घायल

🔊 Listen to this प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-