Breaking News

काशीपुर :बांसखेड़ा में बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 250 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026)

काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ा स्थित शिवमंदिर परिसर में रविवार को सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा वी-गार्ड के सहयोग से एक दिवसीय बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में कुल 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 98 नेत्र रोगी, 48 दंत रोगी, 42 स्त्री रोगी तथा 222 सामान्य रोगी शामिल रहे। जांच के दौरान 15 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद की पहचान की गई, जिन्हें शल्य चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान फर्राह सिंह, सांसद प्रतिनिधि रवि सहानी, सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा तथा सेवा इंटरनेशनल के स्टेट हेड तारकराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनवर रावत, अजय रावत, राहुल रावत, जीतेन्द्र कुमार पुरोहित समेत कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. दिव्या, डॉ. विपुल, डॉ. रितेश और डॉ. विपिन राणा सहित स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान किया। वहीं सहयोगी स्वास्थ्यकर्मी शैलदीप सिंह, फार्मासिस्ट बासुदेव, नरगिस नर्स, गायत्री नर्स, राधा नर्स, कविता नर्स और रानी नर्स ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समय पर उपचार और सही परामर्श उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बांसखेड़ा में आयोजित यह शिविर ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अग्निकांड पीड़ित दुकानदार के आंसू देख द्रवित हुये महापौर दीपक बाली ने निजी रूप से 50 हजार की दी मदद, देखिए वीडियो,

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च 2026) काशीपुर। शहर के महाराणा प्रताप …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-