Breaking News

काशीपुर अग्निकांड: पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग, अलका पाल बोलीं—संकट में व्यापारियों के साथ खड़ी है कांग्रेस

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च 2026)

काशीपुर। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर हुए भीषण अग्निकांड में प्रभावित दुकानदारों के समर्थन में महानगर कांग्रेस कमेटी भी आगे आई है। घटना की सूचना मिलते ही महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल मौके पर पहुंचीं और पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

अलका पाल ने बताया कि शनिवार सुबह महाराणा प्रताप चौक स्थित खोखा व्यापारी शहजाद और अनिल शर्मा के प्रतिष्ठानों में लगी भीषण आग से उनकी पूरी दुकान जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और प्रशासन को तुरंत पीड़ित व्यापारियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार से वार्ता कर पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा देने की मांग सरकार से की। साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपील की कि इस संकट की घड़ी में आगे आकर आग से प्रभावित व्यापारियों की मदद करें।

अलका पाल ने पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, महेंद्र लोहिया, जितेंद्र सरस्वती, चंद्रभूषण डोभाल, अनिल शर्मा, इलियास महागीर, खैराती लाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: गंदे पानी की कैसे होती है सफाई? छात्र छात्राओं को महापौर दीपक बाली ने कराया सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट का भ्रमण, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-