Breaking News

श्रीराम संस्थान काशीपुर में महिला दिवस पर स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण पर हुआ जागरूकता संवाद, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी चुनौतियां अब भी

@शब्द दूत ब्यूरो(09 मार्च 2026)

काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीराम इंस्टिट्यूट  में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ . एस के . दीक्षित (सीएमएस काशीपुर), डॉ. सुधा पाटनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, प्राइम हॉस्पिटल), डॉ . विभा मेहरोत्रा (गायनेकोलॉजिस्ट, अनंत हेल्थ केयर), संस्थान के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार , निदेशक डॉ. योग राज सिंह तथा प्राचार्य डॉ. S. एस . कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का पहला चरण निकटवर्ती प्रतापपुर गांव में तथा दूसरा चरण संस्थान परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर संवादात्मक जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों  ने महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मनिर्भरता और समाज में सक्रिय भागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अतिथियों ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन समाज में घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी चुनौतियां अब भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना बेहद जरूरी है।

संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने शिक्षा, राजनीति, विज्ञान और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

संस्थान के निदेशक डॉ. योग राज सिंह और प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप माना गया है।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. गुलनाज सिद्दीकी ने किया, जबकि संचालन एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा शिवानी अधिकारी और रमनदीप कौर ने किया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, निदेशक डॉ. योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा सहित संस्थान के सभी प्रवक्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :19 मार्च से शुरू होगा चैती मेला, टेंडर प्रक्रिया पूरी; दुकानों का ठेका 2.63 करोड़ में, झूले-तमाशे 1.72 करोड़ में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च 2026) काशीपुर। सुप्रसिद्ध चैती मेले की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-