@शब्द दूत ब्यूरो (19 सितंबर 2025)
काशीपुर। भाजपा कार्यकारिणी में हाल ही में जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए लवीश अरोरा, विपिन अरोरा और राजीव ठुकराल का यहां दुर्गा भवन में पंजाबी समाज द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने तीनों नेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश नेतृत्व तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का आभार जताया।
कार्यक्रम में दुर्गा महिला मंडली, श्री पंजाबी सभा, श्री रामाकृष्णा ड्रामेटिक क्लब और श्री दुर्गा जागरण मंडली सहित विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने नियुक्तियों को समाज और पार्टी दोनों के लिए गौरव की बात बताया।
इस मौके पर पंजाबी समाज से जुड़े रमेश छाबड़ा, अनिल सिंधवानी, सुरेंद्र कपूर, मनीष शर्मा, सुरेंद्र छाबड़ा, रमेश सपरा, नवीन अरोरा, श्रीमती सुदेश छाबड़ा, सरोज शर्मा, विनोद मेहरोत्रा, राजेंद्र चावला, गगन चावला, मनोज कुमार, श्रीमती नीलम छाबड़ा, सुषमा अरोड़ा, मंजू शर्मा, ममता सेठी, मनी अरोड़ा, श्रीमती अर्चना अरोरा, श्याम अरोरा, श्रीमती दीप्ति अरोड़ा, श्रीमती सरिता शर्मा, वंदना, मंजू, नीतू, रजनी, प्रियांशु कथुरिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लवीश अरोरा, विपिन अरोरा और राजीव ठुकराल ने पंजाबी समाज द्वारा मिले स्नेह और सम्मान के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि समाज का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें भविष्य में भी प्रेरणा देता रहेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal