Breaking News
.

देहरादून :सीएम धामी ने काशीपुर निवासी श्रीमती शांता टंडन को लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन दिये जाने की स्वीकृति दी,14 जून 2017 से बकाया पेंशन राशि मिलेगी, विभिन्न योजनाओं के लिए 58.43 करोड़ की स्वीकृति भी दी

@शब्द दूत ब्यूरो (04 सितंबर 2025)

काशीपुर। गिरीताल निवासी श्रीमती शांता टंडन पत्नी स्व ब्रह्म शरण टंडन को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन के अनुसार, शांता टंडन को 14 जून 2017 से 14 अक्टूबर 2022 तक ₹16,000 प्रतिमाह तथा 14 अक्टूबर 2022 से ₹20,000 प्रतिमाह की पेंशन बकाये सहित दी जाएगी। मुख्यमंत्री का यह निर्णय लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न योजनाओं के लिए कुल ₹58.43 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है। घनसाली बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण हेतु ₹2.66 करोड़, देहरादून जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में टर्नर रोड, पोस्ट ऑफिस मार्ग एवं मोहब्बेवाला के आंतरिक मार्गों में हॉट मिक्स इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण सहित मार्ग निर्माण कार्य के लिए ₹4.49 करोड़ तथा पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में टाईप द्वितीय (ब्लॉक-ए) के 120 आवासों के निर्माण हेतु ₹51.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री धामी की ओर से की गई यह घोषणाएँ न केवल आधारभूत संरचना के विकास को गति देंगी, बल्कि लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को सम्मानित करने का संदेश भी समाज में स्थापित करेंगी।

 

 

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-