Breaking News
.

काशीपुर :स्कूल शिक्षक पर गोली चलाने वाले छात्र के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अगस्त 2025)

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने गुरु नानक स्कूल फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र के पिता जगजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी गुलजारपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उसे चौकी कुंडेश्वरी बुलाकर पूछताछ की, जहां उसने स्वीकार किया कि उसका बेटा घर से तमंचा और कारतूस लेकर गया था। पूछताछ के दौरान जगजीत सिंह ने यह भी खुलासा किया कि तीन कारतूस घर के पास छुपाकर रखे गए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर तीन जिंदा अवैध कारतूस (315 बोर) बरामद कर लिए। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

जगजीत सिंह के खिलाफ वर्ष 2015 में भी हत्या के प्रयास का अभियोग दर्ज हो चुका है और वह जेल भी जा चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरु नानक स्कूल फायरिंग प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।

 

Check Also

‘मेरे घर में भी एक जेन जी और एक अल्फा जी…’ युवा विद्यार्थी संवाद में सीएम धामी के इस अंदाज पर छात्रों ने बजाईं तालियां, बोले- युवाओं की सोच को करीब से समझता हूं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-