Breaking News

रामनगर के सरकारी स्कूल में बनी अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का बुल्डोजर फिर चला, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अगस्त 2025)

रामनगर (कॉर्बेट सिटी), नैनीताल। धामी सरकार के बुल्डोजर अभियान के तहत शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई की गई। रामनगर के ढेला क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में वर्षों से बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह मजार बिना किसी वैध दस्तावेज और अनुमति के सरकारी जमीन पर बनाई गई थी।

प्रशासन के मुताबिक, मजार में किसी प्रकार के धार्मिक अवशेष नहीं पाए गए। इस अवैध निर्माण की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सर्वेक्षण कर खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। इसके उपरांत एसडीएम प्रमोद कुमार की निगरानी में शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की आपत्तियों के साथ-साथ विद्यालय प्रशासन ने भी इस मजार को लेकर चिंता व्यक्त की थी। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ने की बात सामने आई थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुरोध पर प्रशासन ने यह धार्मिक संरचना हटाई।

यह उल्लेखनीय है कि रामनगर क्षेत्र में हाल ही के महीनों में धामी सरकार ने लगभग 20 अवैध मजारों को ध्वस्त किया है, जिनमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र की मजारें भी शामिल हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक 543 अवैध मजारें और 42 अन्य धार्मिक ढांचे हटाए जा चुके हैं।

धामी सरकार द्वारा अवैध धार्मिक संरचनाओं पर चलाए जा रहे इस अभियान को “सुनियोजित और निष्पक्ष कार्रवाई” बताया जा रहा है, जिसमें सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कानून और आदेश के अनुरूप की जा रही है, जिसमें किसी विशेष धर्म या समुदाय को लक्षित नहीं किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय क्षेत्र में मिलेजुले भाव हैं, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी किसी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-