Breaking News

भीषण तबाही :उत्तरकाशी में बादल फटा, खीर गाड़ में आई बाढ़ से बह गए की होटल,अनेक लोग लापता, सीएम धामी ने दिये राहत के निर्देश, देखिए खौफनाक वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अगस्त 2025)

उत्तरकाशी जिले में आज  मानसून की सबसे बड़ी आपदा सामने आई। हर्षिल क्षेत्र के धराली कस्बे में खीर गाड़ नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में कई मकान और होटल बह गए हैं। नदी के उफान में कस्बे का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। चार लोगो की मौत की सूचना भी है हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बाढ़ से कस्बे में भारी मलबा घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि खीर गाड़ में आए सैलाब के साथ भारी मलबा कस्बे में घुस आया, जिससे होटल पूरी तरह से बह गए हैं। इसके अलावा कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, NDRF, सेना और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन जवान मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने कहा कि राहत दलों को पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं और वे स्वयं लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

धराली कस्बे में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊपर पहाड़ों में कहीं बादल फटा, जिससे खीर गाड़ में अचानक बाढ़ आई। नदी के तेज बहाव में मकान, दुकानें और होटल बहते चले गए। इलाके में भारी नुकसान हुआ है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने राहत कार्यों की निगरानी शुरू कर दी है। उन्होंने सभी की कुशलता की कामना की है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अफवाहों से बचें।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-