Breaking News

हरिद्वार :तीन मदरसों में मिड डे मील घोटाला, खा गए गरीब बच्चों का हक, मुकदमा , सीएम कार्यालय में हुई थी शिकायत

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अगस्त 2025)

हरिद्वार, देहरादून। मुख्यमंत्री कार्यालय को मिली एक शिकायत के बाद हरिद्वार जिले के तीन मदरसों में मिड डे मील योजना में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जांच में फर्जी आधार कार्ड और बच्चों की संख्या में हेरफेर कर सरकारी सहायता राशि हड़पने का आरोप सिद्ध हुआ है। इस घोटाले में शामिल मदरसे हैं – जसोद्दरपुर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज (केजीएन) मदरसा, नगला खुर्द का दारुल उलूम असगरीया और मोहम्मदपुर कन्हारी स्थित रशीदिया मदरसा।

लक्सर कोतवाली में इन तीनों मदरसों के प्रबंधकों और प्राचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी डीएम हरिद्वार ने खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर को सौंपी थी, जिन्होंने आरोपों को सही पाया। लाखों रुपये के मिड डे मील घोटाले में अब प्रशासनिक सख्ती बढ़ गई है।

उत्तराखंड शासन में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने पुष्टि की है कि जांच में मिड डे मील सहायता राशि में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। उन्होंने बताया कि कुछ और मदरसों की भी शिकायतें मिली हैं और जल्द ही उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, छात्रवृत्ति घोटाले की जांच गृह विभाग द्वारा गठित एसआईटी कर रही है।

इस घोटाले ने उन गरीब बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके हिस्से का भोजन भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा: 28-29 अप्रैल को तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 अप्रैल 2026) देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-