Breaking News

यूथ कांग्रेस में अब चुनाव से नहीं सीधे नियुक्ति से आयेंगे युवा, निर्णय का स्वागत : शिवम शर्मा

शिवम शर्मा युंका नेता

काशीपुर । कांग्रेस में अब यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। बतादें कि राहुल गांधी ने यह परंपरा शुरू की थी। कांग्रेस के युवा नेता शिवम शर्मा ने इसका स्वागत किया है। 

उन्होंने कहा कि इससे सभी वर्गों के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा उन्होंने हाईकमान के आदेश का स्वागत किया हैै।  यूथ कांग्रेस के नेता शिवम् ने शब्द दूत के एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले प्रदेश अध्यक्ष को भारी धनराशि देकर पूंजीपतियों को टिकट दिया जाता था। अब सीधे यूथ कांग्रेस की नियुक्ति का स्वागत किया है।

उन्होंने सुझाव दिया है कि हर यूथ के साथ एक अनुभवी बुजुर्ग कांग्रेस नेता को भी साथ में रखा जाए। इससे कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने दावा किया  कहा कि अगर यह सुझाव हाईकमान मान ले तो आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम के साथ पूरे प्रदेश में यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भ्रमण कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-