Breaking News

काशीपुर :पर्वतीय समाज की महिलाओं ने पूर्व विधायक चीमा को हरेला पूजा, जी रया जागि रया, काशीपुर का खूब विकास करया, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2025)

काशीपुर। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हरेला पर्व को आज काशीपुर में पर्वतीय समाज के लोगों ने पूरे पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पर्वतीय समाज के नागरिक विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की उपस्थिति में परंपरागत ढंग से हरेला पर्व मनाया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं ने हरेला भेंट की परंपरा का निर्वहन करते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा को हरेला अर्पित किया और ‘जी रया जागि रया’ की मंगल कामनाओं के साथ उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने काशीपुर के सर्वांगीण विकास की भी कामना पूर्व विधायक से की।

इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने हरेला पर्व को प्रकृति और संस्कृति से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान हरेला पर्व के पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए एक उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।

हरेला पर्व के इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा दिया बल्कि काशीपुर में पर्वतीय समाज की एकजुटता और परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को भी उजागर किया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-