Breaking News

बड़ा हादसा:डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत,दुर्घटना के समय तेज गति व हेलमेट न पहनना मौत का कारण

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के समय कांवड़ियों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बाइक की गति भी काफी तेज थी जिस वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2025)

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना गौर ग्रीन सिटी के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। मृतकों की पहचान जीवन ज्योति (24), सुमित (25) और आदित्य राज (23) के रूप में हुई है।

हादसे में जीवन ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित और आदित्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था और प्रतिबंधित लेन में अत्यधिक तेज गति से बाइक चला रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। इस घटना ने एक बार फिर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही के गंभीर परिणाम को उजागर किया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-